विवि परीक्षार्थियों के लिए सर्कुलर जारी, परीक्षार्थियों को साथ लाना होगा कोराना निगेटिव प्रमाणपत्र

खबर शेयर करें

देहरादून/श्रीनगर। गढ़वाल विवि श्रीनगर ने अन्य प्रदेशों से आने वाले परीक्षार्थियों से सरकार से प्रमाणित लैब का कोराना निगेटिव प्रमाणपत्र साथ लाने के लिए कहा है। प्रमाणपत्र यात्रा शुरू करने से 72 घंटे पूर्व निर्गत होने पर मान्य होगा। विवि के अनुसार, प्रमाण पत्र होने से परीक्षार्थियों को केंद्र व राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार क्वांरटीन नहीं होना पड़ेगा। आगामी सितंबर माह से गढ़वाल विवि और इससे संबद्ध शिक्षण संस्थानों में यूजी और पीजी (स्नातक एवं स्नातकोत्तर) की फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी हैं। इसे देखते हुए विवि के परीक्षा नियंत्रक अनुभाग ने सर्कुलर जारी किया है। विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. एससी भट्ट ने बताया कि यूजीसी/एमएचआरडी की एसओपी के अनुसार यदि किसी क्षेत्र में आवागमन में प्रतिबंध हो, तो छात्र-छात्राओं का परिचय और प्रवेश पत्र पास के रुप में मान्य होगा। प्रो. एससी भट्ट ने कहा कि प्रदेश से बाहर से आने वाले छात्र-छात्राएं असुविधा से बचने के लिए सरकार से प्रमाणित लैब से कोविड-19 प्रमाण पत्र साथ में लाएं। प्रो. भट्ट ने अपील की कि प्रदेश के बाहर से आने वाले फाइनल सेमेस्टर के परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र में समय पर पहुंचे। उन्होंने किसी भी समस्या या शंका के समाधान के लिए विवि के जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा से संपर्क करने के लिए कहा है। गढ़वाल विवि में पहली सितंबर से होने वाली परीक्षाएं अब 10 सितंबर से शुरू होंगी। विवि से संबद्ध शिक्षण संस्थानों और छात्रों के अनुरोध पर विवि ने यह निर्णय लिया है। विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. एससी भट्ट ने बताया कि पूर्व में फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं एक सितंबर से प्रस्तावित थीं, लेकिन कई संबद्ध संस्थानों और छात्रों ने परीक्षा तिथि आगे खिसकाने का अनुरोध किया था। जिस पर विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के अनुमोदन के बाद 10 सितंबर से परीक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि नया परीक्षा कार्यक्रम जल्द विवि की वेबसाइट में अपलोड कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   जंगल में आग लगाना अपराध के साथ साथ घोर पाप है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440