घर के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। गौजाजाली उत्तर निवासी शाकिर हुसैन के अनुसार उसने अपनी बाइक संख्या यूके 04एन-8647 बीती रात घर के बाहर खड़ी कर दी और वह अपने काम में लग गया। जब वह कुछ देर बाद घर से बाहर आया तो बाइक गायब देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने बाइक की आस-पास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाइकस्वामी ने पुलिस की शरण लेते हुए बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बाइक चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीएम धामी के दौरे में सियासी संग्राम: विकास परियोजनाओं की सौगात, कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440