हरबंस कपूर के निधन पर सीएम तथा विधानसभा अध्यक्ष ने किया गहरा शोक व्यक्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरबंस कपूर के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने श्री हरबंस कपूर जी के आवास पर जाकर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढाढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री हरबंस कपूर जी राजनैतिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा मुखर रहे। लगातार 8 बार विधानसभा का चुनाव जीतना उनकी लोकप्रियता को साबित करता है। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सभी के मार्गदर्शक रहे हरबंस कपूर जी का निधन एक युग का अंत है इस अपूरणीय क्षति को भर पाना मुमकिन नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि आज हमने राजनीति एवं समाज की सेवा में अग्रणी रहने वाले एक धरोहर को खो दिया है। उनकी गणना हमेशा सक्रिय रहने वाले विधायकों में थी। वह वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे। श्री अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने हमेशा संसदीय परंपराओं का निर्वहन किया, उनकी बेदाग छवि, हंसमुख मुस्कान एव समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा हमारे लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत का कार्य करेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 23 से 26 अक्टूबर तक बदलेगा मौसम, पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

कबीना मंत्री गणेश जोशी ने जताया शोक
पूर्व मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर के आकस्मिक निधन होने पर प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने शोक व्यक्त किया है। मंत्री के कहा कि वह मेरे गुरु थे, मैं आज जो हूँ, वह सिर्फ़ कपूर साहब का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि कपूर साहब का निधन भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने प्रभु से प्रार्थना की है कि पुण्यआत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देते हुए शोकाकुल परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में क्षत्रिय उत्थान महासभा का भव्य दशहरा मिलन समारोह, मेयर गजराज बिष्ट समेत कई विभूतियां सम्मानित

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता और उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने राज्य के वरिष्ठतम विधायक और भाजपा के नेता हरबंस कपूर के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। स्वर्गीय हरबंस कपूर को ष्धरती का नेता बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके निधन से उत्तराखंड राज्य ने अपना एक सच्चे सपूत को खो दिया है। जिसने आजीवन जमीन से जुड़कर समाज की सेवा की और राजनीति की कालकोठरी में रहते हुए भी सदैव अपवादो से बचे रहे। उन्होंने हरबंस कपूर को एक सज्जन व भला नेता बताया और कहा उनके निधन से खास तौर पर देहरादून की जनता की भारी क्षति हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440