सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री कार्यालय तथा घोषणा अनुभाग का आकस्मिक निरीक्षण, कहा- जन समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित गति से हो निस्तारण

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय एवं घोषणा अनुभाग का आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा अनुभाग के स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही का निरीक्षण करने के साथ ही इस सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि घोषणा अनुभाग में प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर समयबद्धता के साथ त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि जनहित को ध्यान में रखते हुए की गई घोषणायें धरातल पर दिखाई दें तथा आम जनता को उसका लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि घोषणाओं का क्रियान्वयन समयबद्धता के साथ हो यह हमारा प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से आम जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती हैं। अतः जन अपेक्षाओं के समाधान के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य प्रणाली के सरलीकरण एवं समस्याओं के समाधान की भावना के साथ यदि हम अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तो जनता में सरकार के प्रति विश्वास का भाव जागृत होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय को प्राप्त होने वाली जन शिकायतों एवं समस्याओं से सम्बन्धित आवेदनों का निस्तारण भी त्वरित गति से किया जाए, साथ ही आवेदकों को भी उनके निवेदनों पर की गई कार्यवाही की सूचना उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 अक्टूबर 2026, बुधवार | दशमी तिथि के बाद लगेगी एकादशी, जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल; किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

इस अवसर पर अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, संयुक्त सचिव संजय टोलिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440