कोटाबाग में ‘पहाड़ पंछ्याण’ महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी, नैनीताल जनपद को दी कई विकास परियोजनाओं की सौगात

खबर शेयर करें

समाचार सच, कोटाबाग (नैनीताल)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा कालाढूंगी के कोटाबाग क्षेत्र में आयोजित घोड़ा लाइब्रेरी ‘पहाड़ पंछ्याण’ महोत्सव 2025 में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा कालाढूंगी सहित जनपद नैनीताल के लिए अनेक विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने महोत्सव के आयोजन के लिए 91 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही राज्य योजना के अंतर्गत पशु चिकित्सालय नैनीताल के भवन निर्माण को भी मंजूरी दी गई।

कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़क एवं पुल निर्माण से जुड़ी कई योजनाओं की घोषणा की गई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर से राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ तक डीबीएम बी के माध्यम से सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए 380.88 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। वहीं विकासखंड कोटाबाग के ग्राम वालाकोट (भाटलानी) स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का 104.56 लाख रुपये की लागत से लोकार्पण किया गया।

यह भी पढ़ें -   मॉल के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर मर्डरः पेमेंट की एक क्लिक से खुला राज, जमशेदपुर से आरोपी दबोचा

इसके अतिरिक्त निगम नल वाला मार्ग के पुनर्निर्माण तथा शुभम के घर से सुरेश भट्ट के घर तक मार्ग के नव निर्माण के लिए 183.47 लाख रुपये का शिलान्यास किया गया। कोटाबागदृरामनगरदृकालाढूंगीदृहल्द्वानीदृकाठगोदाम मार्ग पर निहाल नदी में 24 मीटर स्पान के आरसीसी सेतु निर्माण के लिए 319.20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।

हल्द्वानी ब्लॉक में आईटीआई क्रॉसिंग से रामपुर रोड तथा डॉ. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के पास नहर कवरिंग और मार्ग चौड़ीकरण कार्य के लिए 2374 लाख रुपये का शिलान्यास किया गया।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

अन्य विकास कार्यों में विधानसभा कॉलोनी के रमणीक राम सिंह मुख्य मार्ग का निर्माण (13 लाख रुपये), ग्राम फूलचौड़ में मैन तुलसी विहार मार्ग (31.41 लाख रुपये), काठगोदाम 33/11 केवी उपकेंद्र एवं संबंधित विद्युत लाइनों का निर्माण, हल्द्वानी जयपुर पेंडल और आईटीआई डहरिया में 33/11 केवी विद्युत परियोजनाएं, तथा राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में चारदीवारी, बार्बेड वायर फेंसिंग और मैदान समेकन कार्य (95.90 लाख रुपये) शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कृति और बुनियादी ढांचे को समान रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने संकल्प फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि घोड़ा लाइब्रेरी जैसे आयोजन पहाड़ की लोकसंस्कृति और ज्ञान परंपरा को नई पहचान दे रहे हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440