हल्द्वानी में ‘वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल महोत्सव-2026’, सीएम धामी करेंगे 15 बुजुर्गों को सम्मानित

खबर शेयर करें

29 अप्रैल को खेल प्रतियोगिताएं, सांसद अजय भट्ट करेंगे उद्घाटन; 30 अप्रैल को सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में होगा भव्य सम्मान समारोह

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड में पहली बार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके उत्साहवर्धन के लिए एक भव्य दो दिवसीय ‘वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उत्तराखंड के तत्वावधान में किया जा रहा है, जो राज्य सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसके तहत बुजुर्गों को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

उक्त जानकारी मंगलवार को यहां मिनी स्टेडियम में आयोजित प्रेस वार्ता में परिषद् के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि समारोह की शुरुआत 29 अप्रैल को हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं के साथ होगी। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक फुटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट होंगे, जबकि अन्य विशिष्ट अतिथियों में प्रताप विष्ट, भुवन भास्कर पांडे, लीलाधर पांडे और कर्नल बी.एस. रौतेला शामिल रहेंगे।

यह भी पढ़ें -   रिक्शे में महिलाओं को निशाना बनाकर मंगलसूत्र चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को रामपुर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज सभागार में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के 15 चयनित वरिष्ठ नागरिकों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित करेंगे। साथ ही खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   आइए जानते हैं गर्मी में माइग्रेन बढ़ने के कारण और उनसे प्रभावी ढंग से निपटने के तरीकों के बारे में

परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिषद जिला प्रशासन के साथ मिलकर यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी बुजुर्ग को कोई असुविधा न हो।

समारोह के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद स्वर संगम संगीत संस्थान द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जो आयोजन को और भी खास बनाएंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में परिषद के अध्यक्ष राम चन्द्र गौड़, उपाध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा, हरक सिंह नेगी और श्रीमती शांति मेहरा की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440