राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे को लेकर सीएम धामी का बड़ा बयान, बोले- ‘कानून अपना काम करेगा’

खबर शेयर करें

समाचार सच, चंपावत/देहरादून। रिपोर्ट- अजय सिंह चौहान।
हल्द्वानी के रामलीला मैदान के कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमाती जा रही है। कांग्रेस की ओर से विरोध और कार्रवाई की मांग के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने दलितों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा और संबंधित विषय पर विधिक प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अपने आरोपों के समर्थन में कोई सबूत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल सनातन का अपमान करने और लोगों को बांटने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें -   मसूरी-देहरादून मार्ग पर फिर आया भारी भूस्खलन, सड़क का बड़ा हिस्सा बहा; यातायात पूरी तरह बंद

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड ऐसा प्रदेश है, जहां सभी का सम्मान होता है। उन्होंने रामलीला मैदान प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि जिस आयोजन को लेकर कांग्रेस आरोप लगा रही है, उसमें वाल्मीकि समाज के लोग भी शामिल थे। ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया कि इसे एससी समाज के अपमान से कैसे जोड़ा जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले में आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत ही होगी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के शिवम धौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए चयन, 35 देशों के 1200 आवेदनों में से 25 युवा चुने गए

“राहुल गांधी ने दलितों का अपमान किया है। इस मामले में कानून अपना काम करेगा और संबंधित विषय पर विधिक प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई होगी। कांग्रेस जो आरोप लगा रही है, उसके पास कोई सबूत नहीं है। वह सिर्फ सनातन का अपमान और लोगों को बांटने का काम कर रही है। यह उत्तराखंड है, जहां सबका सम्मान होता है। जिस रामलीला मैदान प्रकरण पर वह आरोप लगा रहे हैं, वहां वाल्मीकि समाज के लोग भी शामिल थे। वह कैसे एससी समाज का अपमान कर सकते हैं।”
— पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440