-महानगर हल्द्वानी की आन्तरिक सड़कों हेतु 20 करोड रूपये की घोषणा
-मुख्यमंत्री ने वर्ग-4, वर्ग-1ख काबिज काश्तकारों को पट्टे, दीनदयाल आवास, आयुष्मती योजना के कार्ड लाभार्थियों को किये वितरित
-सरकार पारदर्शिता से कर रही है विकास कार्य: त्रिवेन्द्र सिंह रावत

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने होली से पूर्व दी जनपद वासियों को दी सौगात। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री रावत ने वैदिक मंत्रोें के बीच 1 अरब 13 करोड़ 42 लाख की 78 योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 48 करोड 52 लाख, 68 हजार की 24 योजनाओं का लोकापर्ण व 64 करोड, 89 लाख, 43 हजार की 54 योजनाओं का शिलान्यास किया। श्री रावत ने महानगर हल्द्वानी की आन्तरिक सड़कों हेतु 20 करोड रूपये की घोषणा भी की। समारोह में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने वर्ग-4, वर्ग-1ख काबिज काश्तकारों को पट्टे, दीनदयाल आवास, आयुष्मती योजना के कार्ड लाभार्थियों को मुख्यमंच से ज्वाला दत्त, विशना देवी, धीरेन्द्र कुमार, दयाकिशन, कमला देवी, देवकी देवी, चम्पा, दीपा देवी, पार्वती, बबली आदि को वितरित किये।
मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा सरकार पारदर्शिता से विकास कार्य कर रही है। जिसका जनता को लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा जनहित में शीघ्रता से नीतिगत निर्णय लिये जायेंगे। उन्होने कहा प्रदेश में विगत तीन वर्षाे से केन्द्र सरकार के सहयोग से विकास की श्रंखला गतिमान है जिससे प्रति व्यक्ति आय प्रतिवर्ष बढ रही है। उन्होने कहा कि कही भी पेयजल की कमी नही होने दी जायेगी। उन्होने पेयजल महकमे के अधिकारियों को पेयजल योजना प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा प्रदेश मेें 500 विद्यालयों मे वर्चुअल क्लासेज प्रारम्भ कर दी है, शेष 700 विद्यालयोें मे भी वर्चुअल क्लासेज प्रारम्भ कर दी जायेगी। उन्होने कहा शिक्षकों की भर्ती शीघ्र की जायेगी एवं प्रत्येक विद्यालय में फर्नीचर दिया जायेगा। उन्होने कहा प्रत्येक संचालित आंगनबाडी केन्द्र का अपना भवन होगा। 2022 तक प्रत्येक सडक जिसमें पुल की जरूरत है पुल बनाये जायेंगे। उन्होेने कहा प्रदेश मे 2022 तक गांव को सडक से जोडने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होने कहा कि गन्ना व धान की फसलों का बकाया भुगतान काश्तकारों को कर दिया गया है साथ ही गेहू का भुगतान काश्तकारों को चौबीस घंटे के भीतर भुगतान किया जायेगा। उन्होने कहा प्रदेश मे हैली सेवायें प्रारम्भ कर दी गई है 27 एरोड्रम स्वीकृत हेतु भारत सरकार को भेजे गये है, प्रत्येक जनपद मे एरोड्रम बनाकर हैली सेवाये प्रारम्भ की जायेंगी। उन्होने कहा कि प्रदेश में ड्रोन एप्लीकेशन सेन्टर शुरू कर दिया गया है।
श्री रावत ने कहा कि हल्द्वानी में आईएसबीटी बनाना सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होने कहा हल्द्वानी आईएसबीटी सुन्दर व भव्य बनाया जायेगा। उन्होने कहा कि हल्द्वानी में 3.25 करोड का इलेक्ट्रिक शवदाह गृह बनने जा रहा है जो प्रदेश का प्रथम शवदाह गृह है, शवदाह के लिए धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। उन्होने कहा सभी विधायक के कार्याे की रिपोर्ट 18 मार्च को प्रेजेन्टेशन के जरिये जनता को दी जायेगी साथ ही सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्याे की रिपोर्ट स्वयं भी जनता को देंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही है। विकास कार्याे में केन्द्र सरकार का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। उन्होने कहा कि दशकों से जमरानी बांध परियोजना को सरकार द्वारा स्वीकृत प्रदान कर दी गई है, जिससे तराई व भाबर को नवजीवन मिलेगा। उन्होने कहा भूमिहीनों को पटटा दिलाने, युवाओें, महिलाओं को समूहों के माध्यम से रोजगार को जोडने का कार्य सरकार के नेतृत्व मे किया जा रहा है जो सराहनीय है।
समारोह मेें जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने स्वास्थ्य, आवास,पोस्ट कार्ड गर्वेनेस, विद्यालयी शिक्षा, ग्राम्य विकास नैनीझील संवर्धन अभिनव पहल की डाटा प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारियां दी। जिलाधिकारी श्री बंसल ने बताया कि 10 सालोें से निष्क्रीय पडी 485 वन पंचायतों का गठन एवं सुदृढीकरण कार्य किया गया है साथ ही 10 वर्षाे से वन पंचायतों की निष्क्रीयता के कारण उन्हे लीसा रायल्टी भी नही मिल पायी थी 30 लाख की लीसा रायल्टी धनराशि वन पंचायतों को वितरित कर दी गयी हैै। आयुष्मती योजना के तहत दैनिक मजदूरी करने वाली महिलाओ के लिए बेहतर के लिए कार्य किया जा रहा है इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि 10 ड्रापआउट बच्चियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडा गया साथ ही 03 बच्चियों को प्रोफेशनल शिक्षा (नर्सिंग) में दाखिला कराया गया जिनकी फीस जिला प्रशासन द्वारा वहन की जा रही है।
कार्यक्रम में विधायक दीवान सिह बिष्ट, नवीन दुम्का, संजीव आर्य, रामसिह कैडा, मेयर डा0 जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला, उत्तराखण्ड मण्डी अध्यक्ष गजराज बिष्ट, मण्डी अध्यक्ष मनोज साह, राज्यमंत्री प्रकाश हरर्बाेला, डा0 मजहर नईम नवाब, अजय राजौर, बहादुर सिह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जनसम्पर्क अधिकारी मा. मुख्यमंत्री विजय बिष्ट, ब्लाक प्रमुख डा0 हरीश बिष्ट, रेखा रावत, रूपा देवी, आशा देवी, नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, पुष्कर कत्यूरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिह बिष्ट, अध्यक्ष कोआरपरेटिव बैक राजेन्द्र सिह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, तरूण बंसल, कमल नयन जोशी, प्रदीप जनौटी, मनोज पाठक, हरि मोहन अरोरा, नवीन पंत, संजय दुम्का, प्रताप बोरा, देेवेन्द्र सिह ढेला, राजेन्द्र सिह बिष्ट, अम्बा दत्त आर्य, दिनेश आर्य, प्रकाश गजरौला, ममता पलडिया, विजय मनराल, तारा पाण्डे, नवीन वर्मा, लाखन सिह निगल्टिया, गोविन्द सिह बड़ती, भावना मेहरा, चतुर सिह बोरा, धु्रव रौतला, ज्ञानेन्द्र जोशी सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वाम सहित अनेक गणमान्य व अधिकारी मौजूद थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


