समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र में आज वाहन दुर्घटना में मृतक आश्रित को 50-50 हजार रूपये व गम्भीर घायल को 25-25 हजार रूपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से देने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि रविवार को विकासनगर के चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़ मार्ग पर यूटिलिटी वाहन के खाई में गिरने से करीब 13 लोगों की मौके पर मौत हो गयी थी। जबकि बच्चे समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये थे।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


