सीएम करेंगे नववर्ष पर छात्रों को निःशुल्क मोबाईल टैबलेट वितरण योजना की शुरुआत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नव वर्ष के अवसर पर शनिवार को देहरादून में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रदेश के छात्रों को निःशुल्क मोबाईल टैबलेट योजना की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री सांकेतिक रूप से टेब वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ देहरादून में करेंगे। सभी विधानसभा क्षेत्रों के विद्यालयों में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके लिये मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों से इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायकों को आमंत्रित करने के भी निर्देश दिये। प्रदेश के 2.75 लाख छात्रों को टेब, वितरित किये जाने हैं।

यह भी पढ़ें -   आइए एप्पल साइडर विनेगर से जुड़े असरदार घरेलू उपायों के बारे में जानें…

बैठक में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, विधायक श्री सुरेश राठौर, सचिव श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, श्री एस.ए मुरूगेशन, श्री एच.सी. सेमवाल, अपर सचिव श्री आशीष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी देहरादून श्री वी.आर. राजेश कुमार, महानिदेशक सूचना श्री रणवीर सिंह चौहान, महानिदेशक शिक्षा श्री वंशीधर तिवारी, महानिदेशक स्वास्थ्य श्रीमती तृप्ति बहुगुणा सहित अन्य अधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   आइए एप्पल साइडर विनेगर से जुड़े असरदार घरेलू उपायों के बारे में जानें…
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440