सीएम की कोरोना के नए वैरिएंड के दृष्टिगत प्रदेशवासियों से अपील, कहा-दूसरा टीकाकरण करा लें

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना के नए वैरिएंट के दृष्टिगत प्रदेश वासियों से अपील की है कि कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पूरा पालन करें। कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में पूरा जन सहयोग मिला है। राज्य सरकार द्वारा कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी तैयारियां की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों का अभी दूसरा टीका नहीं लगा है, समय होते ही टीकाकरण करा लें। साथ ही मास्क का उपयोग जरूर करें एवं एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रखें।

यह भी पढ़ें -   ब्रेकिंगः हल्द्वानी के रेलवे बाजार में नाली किनारे भ्रूण मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, डीजीपी एवं सचिव स्वास्थ्य को कोरोना के नए वैरिएंट की दृष्टिगत कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन सुनिश्चित कराने एवं सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं हो।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बदला मौसम: पहाड़ों में आज भी बारिश-बर्फबारी के संकेत, मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ी
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440