सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने किया बनभूलपुरा थाने का निरीक्षण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बनभूलपुरा थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, थाने में मौजूद असलाह, कारतूस व आपदा प्रबंधन के उपकरणों आदि का मुआयना किया। उनके द्वारा कार्यालयी अभिलेखों जैसे रोकड़ बही, अपराध रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी। उन्होंने अपराधों की रोकथाम व थाना क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किये जाने, थाना अभिलेखों, आपदा उपकरणों का रखरखाव सही रखने आदि के बारे में थानाध्यक्ष को दिशा-निर्देश दिए। उनके द्वारा थाना परिसर में साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए। साथ ही थाने में आने वाले फरियादियों की फरियाद पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने वहां कार्यरत पुलिस कर्मियों को उत्तराखण्ड पुलिस का स्लोगन को चरितार्थ करते हुए जनता के साथ पुलिस का अच्छा व्यवहार के भी दिशा निर्देश दिए। जिससे पुलिस की छवि अच्छी बनी रहे। निरीक्षण के दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में दर्दनाक हादसारू छुट्टी पर आए जवान की मौतए अस्पताल में बवाल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440