समाचार सच, हल्द्वानी। सीओ हल्द्वानी ने स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम से बचाव के लिए जागरूक किया। गुरूवार को सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी द्वारा नैनीताल पुलिस की साइबर टीम के साथ हल्द्वानी के बिरला स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर बच्चों को साइबर क्राइम से बचाव हेतु जानकारी दी गई। सभी बच्चों को इंटरनेट ब्राउजिंग व सोशल मीडिया के उपयोग करने में सावधानियां बरतने जैसे महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।
वर्तमान समय में विभिन्न स्तर पर हो रहे अलग अलग प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया। मोबाइल फोन में ऐप इंस्टालेशन व उनके सुरक्षित उपयोग के बारे में बताया गया। साइबर अपराध होने पर 1930 एवं 112 पर कॉल कर शिकायत करने एवं उत्तराखंड पुलिस एप्प की उपयोगिता के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम में हरेंद्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, अरविंद बिष्ट, साइबर एक्सपर्ट नैनीताल पुलिस तथा स्कूल प्रशासन व छात्र छात्रा मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













