कॉफी में मौजूद कैफीन आपको अधिक अलर्ट और एक्टिव महसूस करवाता है पर जानिए रोजाना कितनी पीनी चाहिए

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कॉफी कुछ लोगों की जिंदगी का अहम हिस्स बन गई है। दिन भर खुद को तरोताजा रखने के लिए लोग कॉफी पर ज्यादा भरोसा करते हैं और इस बात में भी कोई दोराया नहीं कि कॉफी में मौजूद कैफीन आपको अधिक अलर्ट और एक्टिव महसूस करवाता है। शायद यही कारण है कि दिन में कम से कम एक बार ता कॉफी पीने की इच्छा जागती है। हालांकि जितने इसके फायदे हैं उतना इसका नुकसान भी है। तो चलिए इंटरनेशनल कॉफी डे के मौके पर जानते हैं इससे जुड़ी दिलचस्प बातें।

दिन में इतनी ही पीनी चाहिए कॉफी
कई स्टडी में ये दावा किया जा चुका है कि कैफीन में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो दर्द, नसों की सूजन, हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मददगार साबित होते हैं। हालांकि लोगों को सीमित मात्रा में ही कॉफी का सेवन करना चाहिए। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर किसी इंसान को हाइपर एसिडिक नहीं है और जिन लोगों को गैस्ट्रिक की कोई समस्या नहीं है, वह एक दिन में दो से तीन कप कॉफ़ी पी सकते हैं। जो लोग एक दिन में 6 कप से अधिक पी रहे हैं, वह आपके शरीर के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   24 मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पहले जानते हैं कॉफी के फायदे
डिप्रेशन कम
इम्यून स्ट्रांग

कॉफी में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट इम्युनिटी सिस्टम को काफी स्ट्रांग बनाते हैं।

माइग्रेन से राहत
माइग्रेन के सिरदर्द को कम करने में कॉफी होती है मददगार ।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होगी, हर क्षेत्र में मिलेगी तरक्की, जानिए विधि व भोग

फैट करे कम
कॉफी में मौजूद फैट ऑक्सीडेशन शरीर में मौजूद फैट को कम करने में करता है मदद।

डायबिटीज को करें कंट्रोल
अगर आप दिन में करीब 5 कप तक कॉफी पीते हैं तो इससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा करीब 25 प्रतिशत कम हो जाता है।

शरीर में ऊर्जा
कॉफी मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का अच्छा स्त्रोत है। इसमें उपलब्ध कैफीन की मात्रा शरीर में ऊर्जा बना कर रखते हैं।

कॉफी पीने के नुकसान –
-खाली पेट कॉफी पीने से शरीर में पानी की कमी होती है।
-अगर आप अत्यधिक मात्रा में कॉफी का सेवन करते हैं, तो उससे पेट की परेशानी हो सकती है
-हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो कैफीन पीने में सावधानी बरतें।
-कुछ रिसर्च में पाया गया कि ज्यादा मात्रा में कॉफी पीनेसे शरीर पहले के मुकाबले अधिक थका हुआ महसूस करता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440