ठंडी में खाने की चीजें, जो आपको रखेंगी गर्म

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। ठंडी का मौसम आते ही हम कुछ ज्यादा ही चाय पीने लगते हैं क्योंकि ठंडी के मौसम में गरम गरम चाय पीने का मजा ही कुछ अलग होता है। कई बार हम कुछ ठंडी चीज खा लेते हैं तो सर्दी होने का खतरा बना रहता है। तो आइए देखते हैं कुछ ऐसी खाने की चीजें है जिसका सेवन करने से आपके अंदर इस ठंडी के मौसम में भी गर्मी बनी रहेगी।

मसाले –
ठंडी के मौसम में मसाले से ज्यादा गर्मी शरीर के अंदर शायद ही कुछ और दे सकता है। इलायची तेजपत्ता और दालचीनी सहित कई अन्य मसाले हैं जिनको कि हम खाने के साथ ले सकते हैं और यह हमें अंदर से गर्मी देंगे। ऐसे तो हम रोज ही अदरक काली मिर्च जैसे मसालों का सेवन करते हैं यह हमें गर्मी के साथ-साथ और भी कई जरूरी न्यूट्रिशंस देते हैं।

यह भी पढ़ें -   नन्हे कदमों से ऊंची उड़ान तक: डीपीएस हल्द्वानी में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन डे धूमधाम से संपन्न

हॉट मिल्क प्रोडक्ट –
हमें ठंडी के मौसम में घी जैसे मिल्क प्रोडक्ट्स का भी उपयोग करना चाहिए। यह हमें ठंडी के मौसम में गर्मी और उपयुक्त मात्रा में फैट प्रदान करता है, जिससे कि हमारे शरीर के अंदर गर्मी बनी रहती है।

लहसुन –
यह सबसे गर्म मसालों की श्रेणी में आता है, और इसे डेली यूज़ में भी उपयोग किया जाता है। लहसुन शरीर को अलग ही उत्तेजना प्रदान करता है जिससे मर्दानगी बनी रहती है और गर्मी भी बनी रहती है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: 5वें दिन मां सकन्दमाता की पूजा होगी, जानिए पूजन विधि महत्व और मंत्र

गुड़ –
गांव में गुड़ का उत्पादन ठंडी के मौसम में ही होता है और यह संयोग मात्र ही है, की इसका सेवन करने से शरीर को बहुत ही गर्मी प्राप्त होती है। आप भी आंतरिक गर्मी का मजा ले सकते हैं गुड़ का सेवन करके।

शहद –
वैसे तो शहद का सेवन करना किसी भी मौसम में स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है पर यह ठंडी के मौसम में और उपयोग कारी हो जाता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440