ठंड में बढ़ जाती है सूजन की समस्या, आइए जानते हैं किन चीजों की मदद से करें इस परेशानी को दूर

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सर्दियों में जितनी प्रॉब्लम खुजली, ड्राई स्किन की होती है उतनी ही हाथों और पैरों पर सूजन की भी होती है। खासकर के बच्चों के साथ तो सबसे ज्यादा आती है। सर्दी के मौसम में अक्सर बच्चों के हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन आ जाती है। वहीं उंगलियों में सूजन आने से कई बच्चों को खुजली व जलन महसूस होती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय उसे इस समस्या को दूर किया जा सकता है। बता दें कि हमारे आस-पास कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिनके इस्तेमाल से बच्चों की उंगलियों में आई सूजन को बेहद आसानी से दूर किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खे-

हल्दी है असरदार-
हल्दी से दर्द और सूजन की समस्या दूर की जा सकती है। अगर ठंड के कारण उंगलियों में सूजन हो गई हो तो हल्दी पाउडर को जैतून के तेल में मिलाकर सूजन वाली जगह पर लगाएं। थोड़ी देर बाद उंगली को साफ पानी से धो लें। इस नुस्खे से हाथ पैर की सूजन को दूर कर सकते हैं।

लहसुन का इस्तेमाल-
सरसों के तेल में लहसुन को अच्छे से मिलाएं और उसके बाद बने तेल को गुनगुना करके प्रभावित स्थान पर लगाएं। बता दें कि लहसुन के तेल से की गई मालिश ना केवल सूजन को दूर कर सकती है बल्कि सूजी हुई उंगलियों में होने वाली खुजली से भी राहत पहुंचा सकती है। ऐसे में बच्चों के लिए लहसुन एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   २ मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

नींबू से करें सूजन दूर-
नींबू से भी इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। इसके लिए बस एक बर्तन में पानी को गुनगुना करें, फिर उसमें नींबू की कुछ बूंदें डाल दें। इसके बाद मिक्सचर को मिक्स कर लें और कॉटन से सूजन पर लगा दें। ऐसा करने से ना केवल बच्चों की सूजन दूर हो सकती है बल्कि खुजली से भी राहत मिल सकती है।

सूजन कम करता है प्याज-
प्याज में पाया जाने वाला एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण शरीर की सूजन को कम करने के साथ ही खुजली से भी राहत पहुंचाता है। बच्चों की उंगलियों की सूजन को कम करने के लिए प्याज का इस्तेमाल कर रहे हैं तो प्याज के रस को सूजन वाली जगह पर लगाएं। कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें।

सेंधा को लाएं प्रयोग में-
सेंधा नमक के इस्तेमाल से पैरों की सूजन को दूर किया जा सकता है। सरसों के तेल में एक चम्मच सेंधा नमक को मिलाएं और अच्छे से गर्म करके बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। कुछ समय बाद मिश्रण को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से न केवल सूजन की समस्या दूर हो सकती है बल्कि खुजली से भी राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः 2 मार्च को गूंजेगी भजन संध्या, 8.30 बजे होगा होलिका दहन - 4 को खेली जायेगी होली

नारियल का तेल और कपूर-
नारियल का तेल भी उंगलियों की सूजन को कम करने में बेहद असरदार माना जाता है। इसी सूजन की वजह से खुजली की प्रॉब्लम भी हो जाती है। बॉडी पर रेडनेस होने लगती है। ऐसे में नारियल तेल और कपूर दोनों को मिलाकर सूजन वाली जगह पर लगाने से दर्द और खुजली दोनों कम हो सकते हैं।

आलू के इस्तेमाल से दूर करें समस्या-
आप आलू के एक टुकड़े में थोड़ा सा नमक लगाएं और उसके बाद टुकड़े को प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से न केवल सूजन की समस्या दूर हो सकती है बल्कि उंगलियों में जलन की समस्या से भी राहत मिल सकती है।

मटर भी है उपयोगी-
मटर के इस्तेमाल से हाथों में आई सूजन की समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप मटर को उबालें और उबले पानी से अपने हाथों को और पैरों की उंगलियों को अच्छे से धोएं। ऐसा करने से न केवल सूजन दूर हो सकती है बल्कि खुजली की समस्या भी दूर हो सकती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440