आओ खुशियां बांटे संस्था ने जनजागरूकता अभियान तहत लोगों को बताये यातायात के नियम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यातायात पुलिस द्वारा जनपद नैनीताल में 32वां सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा हैं। इसी के तहत स्वयंसेवी संस्था आओ खुशियां बांटे के कार्यकर्ताओं द्वारा सिंधी चौराहा में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यातायात निरीक्षक राकेश मेहरा द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने आओ खुशियां बांटे के कार्यकर्ताओं को अभियान में सहयोग के लिए शुभकामनाएं दी और आम जन से अपील की कि सभी यातायात के नियमों का पालन करें और हेलमेट को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाकर दोपहिया वाहन चलाते वक्त हमेशा हेलमेट पहनें। इसके पश्चात उन्होंने संगठन के लोगों के संग बाजार क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर सभी से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। आओ खुशियां बांटे संगठन के कार्यकर्ताओं ने रवि दुर्गापाल व राधा टंडन के नेतृत्व में दोपहिया व कार व टेम्पो चालकों को पत्रक बांटकर यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। संगठन द्वारा लगभग 5 हजार अपील पत्र का वितरण किया और आगे भी इस अभियान को जारी रखने की बात कहीं।
इस मौके पर संगठन की नीतू अग्रवाल, नीलू नेगी, जया जोशी,भगवती कांडपाल,सुरभि मेहरोत्रा, अशोक पठालनी, कार्तिक हर्बाेला, प्रज्ञान शर्मा, रविन्द्र बाली, दीपक तिवारी, नवनीत सिंह, लछमन मेहरा, महेश चंद, मुदित दुर्गापाल, अतुल पाण्डेय, गोपाल जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल (1 अगस्त 2026): शनिदेव की कृपा से इन राशियों के खुलेंगे भाग्य, जानें कैसा रहेगा आपका दिन?
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440