बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच उत्साह, आनंद और प्रेरणा का संचार

खबर शेयर करें

साथी संगठन ने बच्चों को स्टेशनरी सामग्री, मिष्ठान और किए फल वितरित

समाचार सच, हल्द्वानी। बाल दिवस के उपलक्ष्य में साथी संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह ठठोला और उनके सभी सदस्यों ने बीपीएल संस्था में आकर बच्चों के साथ बड़े ही उत्साह और धूमधाम से यह विशेष दिन मनाया। यह आयोजन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का एक उत्कृष्ट प्रयास था।

इस अवसर पर बच्चों को स्टेशनरी सामग्री, मिष्ठान और फल वितरित किए गए, जिससे वे अत्यंत प्रसन्न और उत्साहित हुए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने उत्साह और खुशी को अभिव्यक्त किया, जो इस आयोजन को और भी खास बना गया।

बीपीएल संस्था की अध्यक्ष पार्वती किरोला ने साथी संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को प्रेरित करते हैं और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। उन्होंने साथी संगठन के सदस्यों को इस सराहनीय पहल के लिए धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

इस अवसर पर मुख्य रूप से लक्ष्मण सिंह गौनिया, आनंद सिंह रावत, मीना जोशी, कमला तिवारी, डीडी शर्मा, मोहन सिंह मेहरा, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, भीम सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440