रोजगार और स्वरोजगार के नाम पर कंपनी पर लगाया लाखों रूपये हड़पने का आरोप

खबर शेयर करें

Company accused of embezzling lakhs of rupees in the name of employment and self-employment

समाचार सच, हल्द्वानी। रोजगार और स्वरोजगार के नाम पर कंपनी पर लगाया लाखों रूपये हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026ः प्रथम दिन- मां शैलपुत्री की पूजा से होगी शुरुआत, जानिए पूजन विधि, महत्व और मंत्र

कंपनी के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपते हुए उमा रावत पत्नी अमर सिंह रावत निवासी बैलपड़ाव व मोहन चन्द्र सती पुत्र स्व. गंगा दत्त सती निवासी नन्दपुर गेबुआ तहसील कालाढूंगी ने बताया कि विजन सोशियल सोसायटी व विदत अक्षय निधि के अधिकारियों ने लोगों को रोजगार और स्वरोजगार दिलाने का झांसा देकर उनके आरडीएफडी समेत अन्य तरह के खाते खोले गये। इतना ही नहीं कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों को कंपनी के बारे में जानकारी दी गई।

इस प्रकार कंपनी के अधिकारियों ने लोगों से करीब 25 लाख रूपये पांच वर्ष के अंतराल में जमा करा लिए गए। जब पांच वर्ष पूरे होने के बाद लोगों ने कंपनी अधिकारियों से पैसे वापस देने के लिए कहा तो वह टालमटोली करने लगे। इस मामले में कंपनी के सीएमडी अरविंद पन्त, अध्यक्ष संतोष पंत, महासचिव आनंद सिंह मेहरा निवासी हल्द्वानी व एरिया मैनेजर रामनगर गोपाल दत्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440