समूह केन्द्र केरिपु बल काठगोदाम में चल रहे पांच दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण शिविर का समापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। समूह केन्द्र, के.रि. पु. बल, काठगोदाम में क्षेत्रीय परिवार कल्याण केन्द्र (RCWA) में वैलनेस एजुकेशन ईको सिस्टम के तहत चले रहे पांच दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण शिविर का आज शनिवार को समापन हो गया। इस शिविर में समूह केन्द्र काठगोदाम में पदस्थ व निवासरत कार्मिक के 27 से अधिक परिवारों की महिलाओं ने मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा पुलिस का सख्त एक्शन, 2 तमंचे और 17 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी दबोचा

शनिवार को शिविर स्थल पर पहुंच कर पुलिस उप महानिरीक्षक सतीश कुमार लिण्डा ने शिविर का विधिवत समापन करते हुए कहा कि खादी और ग्रामोद्योग आयोग हल्द्वानी के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे महिलाओं आत्मनिर्भर बनने का एक बेहतर मौका मिलेगा। पुलिस उप महानिरीक्षक श्री लिण्डा द्वारा खादी और ग्रामोद्योग आयोग की टीम को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इस दौरान बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, हल्द्वानी के निदेशक डा0 संजीव राय के द्वारा मधुमक्खी पालन के बारे में प्रस्तुति भी दी गयी और प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये।
इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक सतीश कुमार लिण्डा, कमाण्डेन्ट विजय कुमार, क्षेत्रीय कावा उपाध्यक्षा श्रीमती मीना कुमारी, उप कमाण्डेन्ट डीबी यादव व राकेश कुमार, सहायक कमाण्डेन्ट संदीप कुमार बिष्ट, तिलक राज व दिलवर सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   अगली पीढ़ी के लिए हरित संकल्प: डॉ. आशुतोष पन्त ने पौधारोपण व जागरूकता अभियान चलाया
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440