पूर्व काबीना मंत्री यशपाल और संजीव पर हुए हमले की निंदा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने पूर्व काबीना मंत्री यशपाल और उनके पुत्र संजीव पर हु कायराना हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि भाजपा कांग्रेस के बढ़ते हुए ग्राफ को देखकर इस तरह की हरकतें करने पर उतर आई है।

दीपक ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारों पर असामाजिक तत्वों ने पूर्व मंत्री यशपाल और उनके बेटे पूर्व विधायक संजय पर हमला करवा दिया। लेकिन संयोग से कार्यकर्ताओं की मुस्तैदी से दोनों की जान बच गई। उन्होंने कहा कि इस तरह की कायराना हरकत को जनता समझ चुकी है। कांग्रेस के बढ़ते हुए जनाधार से भाजपा बुरी तरह बौखलाई हुई है। भाजपा के ऐसे हथकंडे को जनता अच्छी तरह जानती है। इस तरह का निंदनीय कार्य कराने के लिए भाजपा को जनता कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा को आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में इसका दुष्परिणाम भुगतना होगा। उनका कहना है कि जब से यशपाल और उनके पुत्र संजीव की कांग्रेस में वापसी हुई है तब से भाजपा बुरी तरह बौखलाई हुई है। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे जनता का रुझान कांग्रेस पार्टी के प्रति बढ़ता जा रहा है। इसलिए भाजपा अब कांग्रेस नेताओं पर इस प्रकार की कायराना हरकतें कर डराना चाहती है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440