माँ की फोटो हृदय से लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने भरा नामांकन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने माँ की फोटो हृदय से लगाकर हल्द्वानी सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। सुमित हृदयेश माँ स्व. इंदिरा हृदयेश की फोटो साथ लेकर नामांकन करने पहुंचे।
इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल व एडवोकेट गोविंद बिष्ट नामांकन कक्ष में मौजूद रहे। नामांकन कक्ष के बाहर 10 से अधिक समर्थक शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   प्रतिभा और अभिभावकत्व का उत्सव, वुडलैंड स्कूल में ‘इयर द शोकेस 2026’ भव्य आयोजन

इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने कहा की सभी के प्यार, स्नेह, आशीर्वाद से अभिभूत हूँ। माँ जहाँ से भी देख रही होगी, खुश होंगी, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। नामांकन से पूर्व सुमित हृदयेश को यशपाल आर्या, संजीव आर्या,प्रयाग दत्त भट्ट, हेमंत सिंह बगडवाल, खजान पाण्डे, हुकुम सिंह कुंवर, एन.बी. गुणवंत, श्रीमती शोभा बिष्ट द्वारा उन्हें विजय होने का आशीर्वाद दिया। सुमित की पत्नी, कांग्रेस नेत्री शोभा बिष्ट, गोविंद बगड़वाल व अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   17 फरवरी 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440