देश के अन्नदाताओं के इस आंदोलन में कांग्रेस पूरी तरह साथ : इंदिरा

खबर शेयर करें

नेताप्रतिपक्ष किसान नवरीत सिंह के अंतिम अरदास में हुई शामिल, करी पुष्पांजलि

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में 26 जनवरी को शहीद हुए ग्राम डिबडिबा, बिलासपुर निवासी किसान नवरीत सिंह के अंतिम अरदास में पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान सरकार द्वारा जबरन थोपे जा रहे कृषि कानूनों के विरोध में अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई में किसानों को अवश्य कामयाबी मिलेगी। उन्होेंने कहा कि देश का किसान महीनों से काले कानून वापस लेने के लिए आंदोलनरत है। जिसमें कई किसानों की जान जा चुकी है, लेकिन सरकार द्वारा किसानों के हित में कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया जा रहा है। कहा कि इस आंदोलन में कांग्रेस पूरी तरह देश के अन्नदाताओं के साथ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का जलवा, ओम टनवाल ने चार पदक जीतकर बढ़ाया मान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440