छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का फूंका पुतला

खबर शेयर करें

बुद्ध पार्क में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लगाए छात्र-युवा विरोधी होने के आरोप, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

समाचार सच, हल्द्वानी। दिल्ली में छात्र-युवाओं के प्रदर्शन पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को महानगर कांग्रेस कमेटी, हल्द्वानी ने बुद्ध पार्क में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर छात्र-युवाओं के समर्थन में आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि छात्र-युवा अपनी जायज मांगों को लेकर लंबे समय से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय बल प्रयोग का रास्ता अपना रही है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी की।

जिला महामंत्री मलय बिष्ट ने कहा कि देश का युवा शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के सवालों का जवाब लाठियों से नहीं, बल्कि संवेदनशील नीतियों और ठोस फैसलों से दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   टीका लगते ही दुष्यंत गौतम ने रूमाल से पोंछा माथा! वीडियो वायरल, कांग्रेस ने घेरा—बोली, सनातन का हुआ अपमान

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुमित कुमार और छात्र नेता कमल बोरा ने कहा कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को सकारात्मक पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवक कांग्रेस छात्र-युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

यह भी पढ़ें -   2027 का ‘विक्ट्री प्लान’ हल्द्वानी से तैयार! भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिया मंत्र—“बूथ जीतो, चुनाव जीतो”, उत्तराखंड में हैट्रिक का दावा

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में सुधार, युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने तथा प्रदर्शनकारियों पर हुए बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर हेमंत बगड़वाल, ललित जोशी, जीवन कार्की, हेमंत साहू, हेम पांडे, भागीरथी बिष्ट, रेनू तोमर, विमला सांगूड़ी, मंजू पांडे, मुन्नी जोशी, महेश कांडपाल, मेहुल साह, एडवोकेट भानु कबड़वाल, जाकिर हुसैन, मुकुल बलुटिया, एडवोकेट धर्मवीर, त्रिलोक बनोली, संजू पाना, सुहैल सिद्दीकी, दीपक साह, हिमांशु जोशी, कमल मेहता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440