कांग्रेस ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए जारी की पहली सूची, 53 उम्मीदवारों की घोषणा, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आखिरकार शनिवार की देर रात को कांग्रेस ने उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। पहली सूची में कुल 53 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह अपनी परंपरागत चकराता सीट से मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम पहली सूची में शामिल नहीं है। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष रहीं डा इंदिरा हृदयेश की परंपरागत हल्द्वानी सीट से उनके पुत्र सुमित हृदयेश को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ सूची में कुछ समय पहले ही भाजपा से कांग्रेस में वापसी करने वाले यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य को क्रमशः बाजपुर व नैनीताल सीटों से कांग्रेस ने टिकट दिया है।

आइये नीचे देखते हैं कि पिछले करीब 10 दिन तक दिल्ली तक काफी मशक्कत के बाद शनिवार को देर रात जारी सूची में पार्टी ने किन-किन उम्मीदवारों पर अपना दाव खेला है

उत्तराखण्ड में कांग्रेस की जारी पहली सूची में उम्मीदवारों के नाम:
1- पुरोला – मालचन्द
2- यमनोत्री – दीपक बिजवान
3- गंगोत्री – विजयपाल सिंह सजवाण
4- बदरीनाथ- राजेन्द्र सिंह भण्डारी
5- थराली – डॉ0 जीत राम
6- कर्णप्रयाग – मुकेश सिंह नेगी
7- केदारनाथ – मनोज रावत
8- रुद्रप्रयाग – प्रदीप थपियाल
9- घनसाली – धनी लाल साह
10-देवप्रयाग- मंत्री प्रसाद नैथानी
11- प्रताप नगर- विक्रम सिंह नेगी
12- धनौटी – जोत सिंह बिष्ट
13- चकराता – प्रीतम सिंह
14- विकास नगर- नव प्रभात
15- सहसपुर – आर्येद्र शर्मा
16- धरमपुर – दिनेश अग्रवाल
17- रायपुर – हीरा सिंह बिष्ट
18- राजपुर रोड- राजकुमार
19- मसूरी – श्रीमती गोदावरी थापली
20- हरिद्वार – सतपाल ब्रहमचारी
21- बीएचईएल रानीपुर- राजवीर सिंह चौहान
22- भगवानपुर – श्रीमती ममता राकेश
23 पिरनकलियार- मोहम्मद फुरकान अहमद
24- मंगलौर – काजी मोहम्मद निजामुद्दीन
25- यमकेश्वर – शैलेन्द्र सिंह रावत
26- पौड़ी – नवल किशोर
27- श्रीनगर – गणेश गोदियाल
28- कोटद्वार – सुरेन्द्र सिंह नेगी
29- धारचूला – हरीश सिंह धामी
30- डीडीहाट- प्रदीप सिंह पाल
31- पिथौरागढ़ – मयुख महर
32- गंगोलीघाट – खजान चन्द्र गुड्डू
33- कपकोट – ललित मोहन सिंह फर्सवान
34- बागेश्वर – रंजीत दास
35- द्वाराहाट – मदन सिंह बिष्ट
36- रानीखेत – करन मेहरा
37- सोमेश्वर – राजेन्द्र बड़कोटी
38- अल्मोड़ा – मनोज तिवारी
39- जागेश्वर – गोविन्द सिंह कुंजवाल
40- लोहाघाट – खुशाल सिंह अधिकारी
41- चम्पावत – हिमेश खर्कवाल
42- भीमताल – दान सिंह भण्डारी
43- नैनीताल – संजीव आर्य
44- हल्द्वानी – सुमित हृदयेश
45- जसपुर – आदेश सिंह चौहान
46- काशीपुर – नरेन्द्रर चन्द्र सिंह
47- बाजपुर – यशपाल आर्य
48- गदरपुर – प्रेमानंद महाजन
49- रुद्रपुर – श्रीमती मीना शर्मा
50 – किच्छा – तिलकराज बहेड़
51- सितारगंज – नवतेज पाल सिंह
52- नानकमत्था – गोपाल सिंह राणा
53- खटीमा – भुवन चन्द्र कपड़ी

यह भी पढ़ें -   3 अपै्रल २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

आपकों बता दें कि उत्तराखण्ड में एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। जिसके बाद वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। उत्तराखण्ड में विधानसभा की 70 सीटें हैं, जिसके लिये बीजेपी ने 20 जनवरी को पहली सूची में 59 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जबकि 11 सीटों पर उम्मीदवारों घोषणा बाकि है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, उत्तराखण्ड क्रांतिदल, बहुजन समाजवादी पार्टी ने भी अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणायें कर दी है। जैसा कि 22 जनवरी यानि शनिवार की देर रात्रि कांग्रेस की जारी सूची में 53 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई है, 17 शेष उम्मीदवारों के नामों की घोषणा रविवार को होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेदिक तरीकों के बारे में बता रहे हैं जो शरीर को नेचुरली ठंडा और शांत रखने में मदद करेंगी
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440