![](http://samacharsach.com/wp-content/uploads/2022/11/21-1.jpg)
समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार के खिलाफ कांग्रेस (Congress) ने सोमवार को सचिवालय कूच किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
चकराता विधायक व पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह (MLA Opposition Pritam Singh) के आह्वान पर प्रदेशभर से आए कार्यकर्ता रेंजर्स ग्राउंड में जुटे। यहां सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने दर्शन लाल चौक, घंटाघर और एश्लेहाल होते हुए सचिवालय कूच किया। सचिवालय के समीप कांग्रेसियों के जुलूस के पहुंचने पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। जिस पर कई कांग्रेस नेता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में नोक झोंक भी हुई। इतना ही नहीं कुछ प्रदर्शनकारी ढोल-दमाऊ के साथ प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
इस मौके पर कांग्रेस नेताओं का कहना था कि आज राज्य गठन के लिए अपना बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों की आत्मा रो रही होगी। वनन्तरा प्रकरण, यूकेएसएसएसई भर्ती घोटाले में सरकार की नाकामी झलकती है। छावला दुष्घ्कर्म में पीड़िता को न्याय नहीं मिला। कहा कि उत्तराखंड को बनाने की लड़ाई लड़ी थी, अब उत्तराखंड को बचाने की लड़ाई लड़नी होगी।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने का मौका दिया। लेकिन पिछले करीब 9 माह में सत्ता में बैठे लोगों ने राज्यवासियों को वो जख्म दिए हैं जो जल्दी नहीं भरेंगे। कहा कि सरकार दिशाविहीन है और उसे जनता से कोई सरोकार नहीं रह गया है। जनता का अहित कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी जनता की आवाज पुरजोर ढंग से उठाएगी। जरूरत पड़ी तो इस संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
प्रीतम सिंह के कूच में विधायकों की एकजुटता दिखाई दी। कांग्रेस के तमाम विधायक कूच में शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य (Leader of Opposition Yashpal Arya), विधायक मयूख महर, हरक सिंह रावत, भुवन कापड़ी, आदेश चौहान, तिलक राज बेहड, सुमित ह्रदयेश, गोपाल राणा, फुरकान अहमद, समेत कई विधायक और कांग्रेस के बड़े नेता कूच में मौजूद थे। प्रीतम सिंह समेत तमाम विधायकों ने सवाल खडे करते हुए साफ कहा की जिन तमाम मुद्दों को लेकर चाहें यूकेएसएसएसई का मामला हो या फिर अंकिता भंडारी सभी मुद्दे पर सरकार को घेरने का काम किया जाएगा।
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2025/02/Ad-DPS.jpeg)
![](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2023/01/Ad-CommerceClasses.jpeg)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440