वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता ने जताई नाराजगी, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने नगर निकाय चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इसे दंडनीय अपराध करार देते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दीपक बल्यूटिया ने कहा कि हजारों नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकार से वंचित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कई ऐसे लोग जिन्होंने पूर्व चुनावों में मतदान किया था, उनका नाम इस बार की वोटर लिस्ट से बेवजह हटा दिया गया। यह सीधे-सीधे भारत के संविधान का उल्लंघन है, जो प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद का नेता चुनने का अधिकार देता है।

बल्यूटिया ने कहा कि एक तरफ चुनाव आयोग अधिक से अधिक मतदान के लिए जनता से अपील करता है, वहीं दूसरी तरफ जब लोग मतदान केंद्र पहुंचते हैं तो उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिलता। यह लोगों के लिए बेहद निराशाजनक और असंवैधानिक है। बिना सहमति और जानकारी के वोटर लिस्ट से नाम हटाना गंभीर चूक है और इसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग और संबंधित अधिकारियों की है।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

कांग्रेस प्रवक्ता ने मांग की कि ऐसे अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए, जिन्होंने इस लापरवाही के जरिए जनता के संवैधानिक अधिकार को छीना है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल एक तकनीकी त्रुटि नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440