कांग्रेस ने निकाली अंकिता भंडारी न्याय यात्रा, हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग की

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राजधानी में कांग्रेस ने हाथी बड़कला चौक से गांधी पार्क अंकिता भंडारी न्याय यात्रा निकाली। इस दौरान पार्टी दिग्गजों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए। पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में राजधानी में भारतभारत जोड़ो यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेसियों ने अंकिता हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग की।

सोमवार को अंकिता हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेसी सड़कों पर उतरे। हाथीबडकला से गांधी पार्क तक भारत जोड़ो यात्रा निकालते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि अंकिता हत्या कांड में उनके माता पिता ने एक वीआईपी का नाम लिया है। लेकिन सरकार उस वीआईपी को बचाने का काम कर रही है। सरकार को तत्काल उस वीआईपी का नाम उजागर कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करनी चाहिए। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो यह समझा जाएगा कि वीआईपी सत्तापक्ष का है। ओर जानबूझ कर सरकार उसे बचाने का काम कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग की। पौड़ी जिले के गंगा भोगपुर के वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के पद पर काम करने वाली अंकिता भंडारी की 18 सितंबर, 2022 को हत्या कर दी गई थी। 24 सितंबर, 2022 को पुलिस ने उसका शव चीला नहर से बरामद किया था। इस हत्याकांड की जांच एसआईटी ने की और करीब 500 पेज की चार्जशीट अदालत में पेश की। .

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   दुखदः महाराष्ट्र के अमरावती के अस्पताल में आधी रात का कहर, NICU में आग से तीन नवजातों की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440