लालटेन से कांग्रेसियों ने खोजे भाजपा के विकास

खबर शेयर करें

-महानगर में निकाली लालटेन पदयात्रा
-भाजपा ने किया तीन वर्षों में राज्य की जनता के साथ छलावा: प्रीतम
-भाजपा शासन में देश में बढ़ी बेरोजगारी: हरीश रावत
-महंगाई ने गरीब जनता की कमर तोड़ने का किया है कार्य : इंदिरा

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को ढूंढने के लिए बुधवार को कांग्रेस ने नगर में लालटेन पदयात्रा निकाली। जिसमें कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने हिस्सा लिया और भाजपा सरकार पर कटाक्ष किये। कहा कि सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित रही है।

लालटेन यात्रा के समापन पर रामलीला मैदान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड की त्रिवेन्द्र सरकार ने विगत तीन वर्षाे में राज्य की जनता के साथ छलावा कर जनविरोधी नीतियां थोपी हैं। सत्ता के मद में अंधी हो चुकी भाजपा सरकार जनसमस्याओं के समाधान के बजाय जनआंदोलनों को कुचलने तथा अपने विरोध में उठने वाली आवाज को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के तीन वर्षाे के विकास को काग्रेस दिन के उजाले में एक विशाल पद यात्रा के माध्यम से लालटेन की रोशनी खोजने का प्रयास कांग्रेस ने किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की जनता त्रिवेन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण भाजपा से छुटकारा पाना चाहती है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः 2 मार्च को गूंजेगी भजन संध्या, 8.30 बजे होगा होलिका दहन - 4 को खेली जायेगी होली

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में युवाओं के साथ व किसानों के साथ छलावा हुआ है और देश में बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जनता सत्य समझ चुकी है और कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। सभी को एकजुट होकर जनता के बीच जाना होगा।

नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने कहा कि सरकार गरीबों को सस्ता अनाज उपलब्ध कराने में तो नाकाम साबित हुईं है, ठीक इसके उल्ट शराब को प्रदेश में सस्ती करने का फैसला लेकर सरकार ने जनता के साथ कुठाराघात किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की हालात यह है कि राज्य में महिलायें सुरक्षित नहीं हैं। किसान एवं व्यापारी आत्महत्या करने को विवश है। बेरोजगारांे की फौज खड़ी हो रही है। सरकारी कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर आन्दोलनरत हैं। महंगाई ने गरीब जनता का कमर तोड़ने का कार्य किया है। बदहाल स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था राज्य की अदूरदर्शिता का परिचायक है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब निश्चित रूप से भाजपा को देगी।

यह भी पढ़ें -   २ मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस मौके पर पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, पूर्व काबिना मंत्री हरीश दुर्गापाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक रंजीत रावत, विजय सारस्वत, नारायण पाल, हेमंत बगड्वाल, सतीश नैनवाल, राहुल छिम्वाल, सुमित हृदयेश, सरिता आर्या, महेंद्र सिंह पाल, अनुग्रह नारायण सिंह, प्रकाश जोशी, आदेश सिंह चौहान, विक्रम सिंह रावत, हाजी अकरम, सतीश नैनवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट, खजान चन्द्र गुड्डू सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पदयात्रा में दिखी एकजुटता

हल्द्वानी। कांग्रेसियों में पदयात्रा के माध्यम से एकजुटता देखने को मिली। यहां रामलीला मैदान में मंच पर पूर्व सीएम हरीश रावत, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ0 (श्रीमती) इन्दिरा हृदयेश, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा के खिलाफ हुंकार भरी। इससे जहां पार्टी में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा, वहीं भाजपा को भी एक मजबूत चुनौती कांग्रेस से मिल सकती है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने विभिन्न मुद्दों पर पदयात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेसियों की भीड़ देखकर शीर्ष नेता भी गदगद हो गये। इससे पार्टी में निश्चित ही डॉ0 हृदयेश के हाथ और मजबूत होंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440