कांग्रेसजनों की भाजपा सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग

खबर शेयर करें

प्रदर्शन कर फूकां प्रदेश के मुखिया का पुतला

समाचार सच, हल्द्वानी। दिनों दिन बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर प्रदेश के मुखिया त्रिवेन्द्र सिंह रावत का पुतला दहन किया और सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा राज में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। जिसकी सीधी मार आम जनता पर पड़ रही है। जनता महंगाई के बोझतले दबी जा रही है। महंगाई को रोकने में सरकार पूर्णतया विफल रही है। हर क्षेत्र में बढ़ती महंगाई के कारण जनता बेहाल है। बसों का किराया, रसोई गैस, दूध, सब्जियों से लेकर पैट्रोल एवं दालों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। आम जरूरत की चीजों में बढ़ती महंगाई को दरकिनार कर सरकार ने एक ही बड़ा काम किया है। प्रदेश में शराब के दामों में भारी कमी कर युवा पीढ़ी को नशे की ओर धकेलने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः 2 मार्च को गूंजेगी भजन संध्या, 8.30 बजे होगा होलिका दहन - 4 को खेली जायेगी होली

पुतल दहन कार्यक्रम में मण्डी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमित हृदयेश, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, शहर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, पूर्व पालिकाअध्यक्ष हेमन्त बगड्वाल, हुकुम सिंह कुंवर, मंयक भट्ट, दीपा बिष्ट, सतनाम सिंह सहित आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440