समाचार सच, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर आज महाशिवरात्रि के पुनीत अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जसवन्दिर सिंह गोगी के नेतृत्व में पंचायती मंदिर शिवालय में प्रदेश भाजपा सरकार के शुद्धि -बुद्वि के लिए जलाभिषेक किया गया। उन्होंने भगवान शिव की अराधना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जिस तरह से निहत्थे बेरोजगार नौजवानों पर लाठियां चलाई वह शर्मशार करने वाला था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार एक के बाद एक भर्ती घोटलों ने राज्य की भाजपा सरकार की पोल खोल दी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में मंहगाई चरम पर है और देश की अर्थव्यवस्था सबसे निचले स्तर पर है और देश की सार्वजनिक सम्पत्तियों को लगातार अपने चहेते उद्योगपतियों को बेची जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार अपने कारनामों को छुपाने के लिए ’’धर्म, वर्ग, और जातियों का सहारा लेकर देश की जनता की भावनाओं को आघारत पहुॅचाने का काम कर रही है। डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी ने भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि देश केवल और केवल ’’सर्व धर्म संभाव’’ से ही चलेगा। यदि किसी ने भी इसे छेड़ने का काम किया तो देश की जनता उसे बकसेगी नही।
उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार साम्प्रदायिंकता फैलाकर अपाने उल्लू सिधा करने चाहती है जो अब नही चलेगा। उन्होंने राज्य सरकार की पोल खोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव ’’सर्व धर्म संभाव’’ में आस्था रखने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर कोई राज्य की जनता को छलने और ठगने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा की पोल खोलती रहेगी। डॉ. गोगी ने कहा कि राज्य की जनता केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार के दोहरे शोषण के बीच पिस रही है। एक ओर केन्द्र की सरकार बेरोजगार युवाओं के सपनांे की हत्या करने वाली अग्निवीर जैसी योजना ला रही है वहीं दूसरी ओर महिलाओं, दलितों और वंचितों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों लगातार उठाते रहेगी।
जलाभिषेक में मुख्यरूप से प्रदेश मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, शीशपाल बिष्ट, अनुराधा तिवाडी, ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र तनेजा, राविन त्यागी, मनीष वर्मा, अनिल नेगी, संजय भारतीय, विकास ठाकुर, नेमचन्द, मनीष गर्ग, नितिन चंचल, गगन, बिरेन्द्र पंवार, आदर्श सूद, फहीम, अभिषेक तिवारी, राजेश कुमार, फारूख, बिरेश शर्मा, टीटू, सुशीला शर्मा आदि उपस्थित थे।
Congressmen performed Jalabhishek for the purification of the BJP government



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



