मुख्यमंत्री को दिखाए कांग्रेसियों ने काले झंडे

खबर शेयर करें

समाचर सच, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के आगमन का कांग्रेस समेत विभिन्न संगठनों ने विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाये। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बाद में सीएम के कार्यक्रम के बाद उन्हें छोड़ दिया।

मुख्यमंत्री के आगमन का शुऐब अहमद, ललित जोशी, खजान पांडे, राहुल सोनकर, उवैश राजा समेत कई लोगों ने सर्किल रेट बढ़ाने पर विरोध किया। यह लोग नैनीताल रोड में विशाल मेगामार्ट के समीप एकत्र हुए और मुख्यमंत्री वापस जाओ, सर्किल रेट के दाम घटाओ के नारे लगा रहे थे। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को हिरासत में लेकर मुखानी थाना ले गई। इसके अलावा नैनीताल रोड में वुडपेकर के पास गुफरान, खलील वारसी, गुरप्रीत प्रिंस, सालीम सिद्दीकी, मुकीन सैफी, इमरान मिकरानी समेत दर्जन भर से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हुए हैं। जिसके चलते वह मुख्यमंत्री के हल्द्वानी आगमन का विरोध कर रहे हैं। काले कपड़े पहने इन कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के काफिले को देख हवा में काले गुब्बारे भी छोड़े। पुलिस ने इन्हें भी हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें -   २ मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

वहीं मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे कांग्रेस नेता सुमित हृरदेश ने कहा कि यह सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम हो गई है महंगाई लगातार बढ़ रही है पलायन रोकने में सक्षम नहीं है बावजूद इसके शराब सस्ती करने में सरकार का ध्यान है लिहाजा वह मुख्यमंत्री का पुरजोर विरोध कर रहे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440