कांग्रेस का खटीमा-मझोला हाईवे की बदहाली पर प्रदर्शन, एक महीने में काम शुरू न हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, खटीमा। कांग्रेस विधायक और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी के नेतृत्व में सोमवार, 2 दिसंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खटीमा-मझोला नेशनल हाईवे की खस्ताहाल स्थिति को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। मंडी समिति गेट के सामने धरना देते हुए कांग्रेस नेताओं ने हाईवे के जर्जर हालात के लिए सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

भुवन कापड़ी ने कहा कि खटीमा-मझोला हाईवे पिछले एक साल से बदहाल स्थिति में है। हाईवे पर बने गड्ढों के कारण यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं, जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बावजूद इसके सरकार और प्रशासन की ओर से हाईवे के सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।

कापड़ी ने आरोप लगाया कि नेशनल हाईवे के मेंटेनेंस और पुनर्निर्माण के लिए करीब 3 करोड़ और 100 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है। लेकिन अब तक किसी भी प्रकार का काम शुरू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता को राहत दिलाने के लिए कांग्रेस को मजबूरन सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

धरने के दौरान भुवन कापड़ी ने शासन और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि एक महीने के भीतर हाईवे का काम शुरू नहीं हुआ, तो कांग्रेस राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार चाहे उनके खिलाफ मुकदमे ही क्यों न दर्ज कर ले, लेकिन जनता की सुविधा के लिए कांग्रेस की यह लड़ाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

कापड़ी ने कहा कि जल्द ही हाईवे के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से इस मुद्दे पर तुरंत कदम उठाने की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440