रुद्रपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन! कुमारी शैलजा का बड़ा संदेश – गुटबाजी छोड़ो, चुनाव जीतना है तो एक हो जाओ

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उत्तराखंड कांग्रेस में बढ़ते अंदरूनी असंतोष के बीच प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का पांच दिवसीय दौरा सियासी हलचल तेज कर गया है। दौरे के पहले ही दिन रुद्रपुर में उनका भव्य स्वागत शक्ति प्रदर्शन में तब्दील हो गया, जहां उन्होंने साफ संदेश दियाकृ“अगर जीतना है तो एकजुट होना ही होगा।”

हाल के दिनों में पार्टी में शामिल हुए बाहरी नेताओं को लेकर उठ रही नाराजगी और संगठन के भीतर बढ़ती खींचतान के बीच कुमारी शैलजा का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। उनका मुख्य फोकस गुटबाजी खत्म करना, कार्यकर्ताओं में जोश भरना और चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करना है।

रुद्रपुर पहुंचते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में जुटी भीड़ ने कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, वरिष्ठ नेता करण महरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ और जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -   स्कूलों की मनमानी पर बड़ा वार! हल्द्वानी के इन 46 स्कूलों को नोटिस-महंगी किताबों के खेल का भंडाफोड़

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद कुमारी शैलजा ने मंच से संगठन को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि विचारधारा है, और इसमें रहने वालों को अनुशासन और सिद्धांतों का पालन करना जरूरी है।

उन्होंने हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए छह नेताओं का जिक्र करते हुए दावा किया कि इससे भाजपा में खलबली मच गई है। उनके मुताबिक कांग्रेस की बढ़ती ताकत से घबराकर भाजपा को जल्दबाजी में मंत्रिमंडल विस्तार करना पड़ा।

कुमारी शैलजा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जनता के मुद्दों से भटक चुकी है और केवल राजनीतिक समीकरण साधने में लगी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं।

यह भी पढ़ें -   8 अप्रैल २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

उन्होंने साफ कहा कि आगामी चुनावों में जीत हासिल करनी है तो सभी को मिलकर काम करना होगा और व्यक्तिगत मतभेदों को किनारे रखना होगा। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस ही जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाली एकमात्र पार्टी है।

अपने दौरे के दौरान कुमारी शैलजा विभिन्न जिलों में बैठकों के जरिए कार्यकर्ताओं और नेताओं से सीधा संवाद करेंगी। इन बैठकों के जरिए वह जमीनी हकीकत का आकलन कर आगे की रणनीति तैयार करेंगी।

यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब उत्तराखंड कांग्रेस अंदरूनी चुनौतियों से जूझ रही है। ऐसे में कुमारी शैलजा की यह पहल पार्टी के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है और यह संदेश देने की कोशिश है कि कांग्रेस अब एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440