ठेकों से शराब खरीद रात्रि में बेचता महंगे दामों पर, चढ़ा पुलिस हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने बीती देर रात्रि एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर ठेकों से शराब खरीद कर रात्रि में उसे महंगे दामों में बेचता था। पुलिस ने उसके पास से 101 पव्वे देशी शराब के बरामद किये है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन के समीप संदिग्धावस्था में खड़े युवक के थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से 101 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। पूछताछ के दौरान तस्कर मनोज उर्फ मोनू पुत्र स्वण् मुन्ना लाल उर्फ छंगा मुन्ना निवासी जवाहर नगर बताया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया तस्कर लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त है। वह ठेकों से शराब खरीदने के बाद उसे रात्रि में महंगे दामों में बेचने का काम करता है। तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हथकरघा से आत्मनिर्भरता की राह: भवाली में जुटे 60 बुनकर-कारीगर, बाजार और बैंकिंग सुविधाओं पर हुआ मंथन
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440