हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग के दौरान विवाद, ‘कैफे एंड बार’ बोर्ड पर जताई आपत्ति

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में चल रही अभिनेता इमरान हाशमी की एक फिल्म की शूटिंग उस समय विवादों में घिर गई, जब शूटिंग सेट पर लगाए गए ‘कैफे एंड बार’ के बोर्ड को लेकर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई। जानकारी मिलते ही तीर्थ पुरोहितों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध जताया।

विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि हरिद्वार देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में धार्मिक नगरी में ‘बार’ से संबंधित बोर्ड का प्रदर्शन अनुचित है और इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं प्रभावित हो सकती हैं। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म यूनिट से इस संबंध में नाराजगी व्यक्त करते हुए बोर्ड हटाने की मांग की।

मौके पर मौजूद फिल्म यूनिट के सदस्यों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया कि यह बोर्ड फिल्म के एक दृश्य की आवश्यकता के तहत सेट का हिस्सा था। हालांकि, विरोध बढ़ता देख स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई। बाद में संबंधित पक्षों के बीच बातचीत के बाद माहौल शांत कराया गया।

यह भी पढ़ें -   टीका लगते ही दुष्यंत गौतम ने रूमाल से पोंछा माथा! वीडियो वायरल, कांग्रेस ने घेरा—बोली, सनातन का हुआ अपमान

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी हुई है और शूटिंग टीम की ओर से भी स्थिति को सामान्य बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440