पुलिस के हत्थे चढ़ा ई रिक्शा चालक पांच पेटी शराब के साथ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब व नशाखोरी अभियान के अन्तर्गत पुलिस के हत्थे दिन प्रतिदिन अवैध शराब का कारोबार करने वाले तस्कर चढ़ते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस ने ई रिक्शा में लादकर ले जा रही शराब की पेटियों की साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार टीम जब केमू स्टेशन के पास चैकिंग अभियान चला रही थी इसी दौरान उन्होंने केमू स्टेशन के पास एक ई-रिक्शा संख्या यूके 04ईआर-1965 को रोककर तलाशी ली तो उसमें से उन्होंने पांच पेटी देशी शराब बरामद की। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक विश्वजीत विश्वास पुत्र स्व. विष्णु विश्वास निवासी धोबीघाट राजपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   सरकारी हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए आरोप

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440