समाचार सच, देहरादून। सोमवार को दून मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। डिप्टी एमएस डा. एनएस खत्री ने बताया कि 55 वर्षीय महिला को 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। उन्होंने डायबिटीज थी और नेफ्रोथैरेपी भी चल रही थी। कोरोना संक्रमित होने की वजह से उन्हें यहां आइसीयू में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देख-रेख में रखा गया था। सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस एवं प्रशासन की मदद से उनके शव को परिजनों की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक कराया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


