उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना के रिकॉर्ड 501 नए मामले, छह संक्रमितों की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कोरोना के रिकॉर्ड 501 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें सबसे अधिक मामले 172 हरिद्वार से हैं। साथ ही 171 ऊधमसिंह नगर, 85 नैनीताल, 38 देहरादून, 10 बागेश्वर, 9 पौड़ी गढ़वाल, 5 उत्तरकाशी, 4 टिहरी गढ़वाल, 2 रुद्रप्रयाग, 3 पिथौरागढ़ और 1-1 मामले चमोली और चंपावत में सामने आए हैं। जबकि राज्य में छह संक्रमितों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 118 लोगों की मौत हो चुकी है और 232 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9402 हो गई है। हालांकि, इनमें से 5963 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। वर्तमान में 3283 मामले एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें -   26 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440