नैनीताल जनपद में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का पूर्वाभ्यास हुआ सफलता पूर्वक सम्पन्न

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जनपद में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही उपजिलाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रोें मे कोरोना वैक्सीन टीकाकरण की कमान सभांली। जनपद में मॉकड्रिल में 10 टीकाकरण केन्द्रोें में 226 व्यक्तियों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन। इस दौरान लोगों को कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के प्रति जागरूक भी किया गया। शासन के निर्देशानुसार कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का मॉकड्रिल निर्धारित समय से प्रारम्भ होकर सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। निर्धारित 10 टीकाकरण केन्द्रों बीडी पाण्डे चिकित्सालय नैनीताल मे 20 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। इसी तरह महिला चिकित्सालय हल्द्वानी मे 25,पीएचसी मोटाहल्दू मे 25,सीएससी कोटाबाग मे 25, पीएचसी भीमताल मे 20, राजकीय मेडिकल कालेज मे 16,सीएचसी पदमपुरी मे 23, पीएचसी बेतालघाट मे 25, पीएचसी रामगढ मे 25 व पाल नर्सिंग कालेज हल्द्वानी मे 22 लोगों का टीकाकरण किया गया।मॉकड्रिल में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भागीरथी जोशी, एसीएमओ डॉ रश्मि पंत,सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उपजिलाधिकारी प्रतीक जैन, विवेक राय, गौरव चटवाल, विनोद कुमार,ऋचा सिंह सहित चिकित्साधिकारी व वैक्सीनेटर मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पौड़ी में दर्दनाक हादसाः गहरी खाई में गिरी कार, हरिद्वार के पांच लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440