कोरोना वारियर्स को कमल पिला रहे हैं मसाले का काढ़ा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण काल की दूसरी लहर में कमल का काढ़ा कोरोना वारियर्स के लिए रामबाण का कार्य कर रही है।
ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण काल 2020 में भी भाजपा नेता कमल मुनि जोशी द्वारा लोगों के सहयोग से लगातार 3 माह तक कोरोना वारियर्स को चाय, बिस्कुट एवं अन्य प्रदेशों से रेल में आये लोगों को चना, परवल, गुड़ आदि का भी कार्य इनके द्वारा किया गया था। जिसकी लोगों ने सराहना करते हुए कई संस्थाओं द्वारा इनके कोरोना योद्धा के पद से भी नवाजा था

यह भी पढ़ें -   आमजन की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का तड़के आकस्मिक चेकिंग अभियान

वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा भी इनके कार्य को देखते हुए इनको सम्मान पत्र भी कुमाऊँ डीआईजी जगत राम जोशी ने दिया था। अब कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में भी इनका जज्बा कायम है, संघ की सेवा भाव को देखते हुए इन्होंने कोरोना वारियर्स दिनांक 27 अप्रैल से गिलोय, अदरक, दालचीनी, तुलसी, काली मिर्च, लौंग, इलायची आदि का काढ़ा बनाकर पिलाना प्रारम्भ कर रखा है। साथ ही पानी की बोतलें भी उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   डीपीएस हल्द्वानी में ‘स्प्रिंग कार्निवल 4.0’ ने बिखेरा रंग-बिरंगा उत्साह, बच्चों व अभिभावकों ने लिया भरपूर आनंद

इस कार्य में उनके भाई भुवन जोशी, हरीश चन्द्र सुनाल, प्रिंस भारद्वाज, बिशन सिंह रौतेला, पंकज जोशी, भवानी सती, प्रकाश नागिला के अलावा इनके प्रेरणास्रोत पिताश्री श्री अमरनाथ जोशी सहयोग करते नजर आते हैं।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440