कोटद्वार के जंगल में मिला दंपति का शव, लावारिस बाइक बनी मौत के रहस्य की पहली कड़ी

खबर शेयर करें

150 मीटर अंदर पेड़ के पास मिले शव, आत्महत्या की आशंका पर जांच जारी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

समाचार सच, कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार स्थित चोरपानी-सनेह जंगल में पति-पत्नी के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले का सबसे अहम सुराग जंगल के बाहर सड़क किनारे लावारिस खड़ी मिली बाइक बनी, जिसके आधार पर पुलिस ने जंगल में सर्च अभियान चलाया और अगले दिन दोनों शव बरामद किए। फिलहाल पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई की शाम चोरपानी-सनेह जंगल के पास एक बाइक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी मिली थी। वाहन मालिक का कोई पता नहीं चलने पर पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाश शुरू की। देर रात तक चले अभियान के बाद शुक्रवार सुबह सड़क से करीब 150 मीटर भीतर जंगल में एक पेड़ के पास पति-पत्नी के शव मिले।

यह भी पढ़ें -   राहुल का छात्र संवाद या चुनावी स्क्रिप्ट? बीजेपी का पलटवार, बोली- युवाओं का समय बर्बाद कर गए कांग्रेस नेता

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार भेज दिया गया।

जांच में मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के भूमिदान गांव निवासी अमनदीप कौर और उनके पति सतविंदर सिंह, निवासी अलवर (राजस्थान), के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अमनदीप कुछ दिनों से अपने मायके बिजनौर में रह रही थीं, जबकि सतविंदर सिंह दो दिन पहले ही उनसे मिलने पहुंचे थे। इसके बाद दोनों कोटद्वार कैसे पहुंचे और जंगल तक किन परिस्थितियों में पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   महिलाओं के शोर मचाने पर पिछले रास्ते से भागा आरोपी, सीसीटीवी के सहारे पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतकों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी जांच के दायरे में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

कोटवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440