हिम्मत, सूझबूझ और इंसानियत ने बचाई नाबालिग की अस्मत! टैक्सी चालक की दरिंदगी नाकाम, ग्रामीणों और पुलिस ने दबोचा

खबर शेयर करें

हरियाणा से घर छोड़कर उत्तराखंड घूमने आई थी किशोरी, सुनसान रास्ते में टैक्सी चालक ने की छेड़छाड़ की कोशिश, राहगीरों की सतर्कता से बची बड़ी वारदात

समाचार सच, बेरीनाग। उत्तराखंड के पाताल भुवनेश्वर मार्ग पर इंसानियत और हिम्मत की एक ऐसी मिसाल देखने को मिली, जिसने एक संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया। हरियाणा से घर छोड़कर अकेले उत्तराखंड घूमने आई 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ टैक्सी चालक ने सुनसान रास्ते में कथित तौर पर जबरन छेड़छाड़ की कोशिश की। लेकिन किशोरी ने साहस दिखाते हुए खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और सड़क पर आकर मदद की गुहार लगा दी। संयोग से उसी समय गुजर रहे स्थानीय लोगों ने बिना देर किए उसकी मदद की और पुलिस को सूचना देकर आरोपी को गिरफ्तार करा दिया।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग शुक्रवार को नैनीताल पहुंची थी। वहां उसने एक टैक्सी चालक से घूमने के लिए किसी अच्छी जगह के बारे में पूछा। चालक ने उसे पाताल भुवनेश्वर घूमने का सुझाव दिया और अपने वाहन में बैठाकर वहां के लिए रवाना हो गया।

यह भी पढ़ें -   सावन में ग्रहण 2026: सावन माह में सूर्य, चंद्र ग्रहण, क्या होगा इनका असर, अपनाये ये उपाय

आरोप है कि देर रात करीब 11 बजे गुप्तड़ी के पास सुनसान इलाके में पहुंचने पर टैक्सी चालक ने किशोरी के साथ जबरन छेड़छाड़ शुरू कर दी। किसी तरह साहस जुटाकर किशोरी कार से निकल भागी और सड़क पर आकर बेरीनाग की ओर से आ रही एक टैक्सी के सामने खड़ी होकर मदद मांगी। उसने अपनी पूरी आपबीती वाहन में मौजूद स्थानीय लोगों को बताई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए हाईवे पेट्रोलिंग 112 और 108 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही गंगोलीहाट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैलाश जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच आरोपी टैक्सी चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया।

यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी के दौरे के दौरान भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी नंदन सिंह बिष्ट, निवासी गेलाकोटा, लमगड़ा (अल्मोड़ा) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

कोतवाल कैलाश जोशी ने बताया कि नाबालिग के बयान के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है।

इस घटना ने यह भी साबित किया कि संकट की घड़ी में समय पर मिली मदद किसी की जिंदगी और सम्मान दोनों बचा सकती है। यदि किशोरी ने हिम्मत न दिखाई होती और राहगीरों ने तुरंत मदद न की होती, तो घटना कहीं अधिक भयावह हो सकती थी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440