सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में करें अच्छे वातावरण का निर्माण: बीएल संतोष

खबर शेयर करें

सोशल मीडिया वॉलिंटियर मीट आयोजित

समाचार सच, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में सोशल मीडिया वालिंटियर मीट आयोजित की गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में अच्छे वातावरण का निर्माण करना है जिससे कि भ्रम फैलाने वाले दल अपने मकसद में विफल हो जाएं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की खबरे उद्देश्यपरक होनी चाहिए। आज बाघों की संख्या, डाल्फिन की संख्या आदि जैसे इकोलाजिक सिस्टम सरकार के अच्छे निर्णयों से मजबूत हो रहा है। उत्तराखंड में सरकार द्वारा शहद के उत्पादन पर निरंतर अच्छे कार्य किए जा रहे हैं जिससे कि स्वरोजगार को बढ़ावा मिल पा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से आज की दुनिया में हर एक जागरुक व्यक्ति पत्रकार से लेकर कलाकार का रोल अदा कर रहे हैं। बीएल संतोष ने बताया कि हमें हमेशा सार्थक भाषा का प्रयोग और असुविधा वाली भाषाओं से बचना चाहिए। हमें देश के अच्छे बुद्धिजीवियों के विचारों को सुनना चाहिए और उनका अनुपालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के हर वालेंटियर को समय-समय पर अपने व्यवहार और आचरण का आकलन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में शातिर चोर गिरफ्तार! 100 से ज्यादा CCTV खंगालकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 13 लाख के जेवर बरामद

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीएल संतोष के प्रवास के माध्यम से संगठन को मजबूती मिल रही है। राष्ट्र के लिए नए युवाओं का निर्माण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर मोर्चे के पदाधिकारियों का काम सरकार के कल्याणकारी योजनाओं और लाभार्थियों को निरंतर उनसे जुड़े रहना है। विभागो में जितने भी रिक्त पद हैं उनको भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अतिथि शिक्षकों का मानदेय 15000 से 25000 बढ़ाया है। पुलिस विभाग की समस्याओं का स्वयं संज्ञान लेकर एक उप समिति का गठन किया है और करोना काल में युवाओं के लिए एक साल की आयु की छूट दी है। एमबीबीएस के छात्रों की छात्रवृत्ति 17000 तक बढ़ा दी है। कोरोना काल के कारण पर्यटन के क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने 200 करोड़ बजट की व्यवस्था की है।

यह भी पढ़ें -   नवरात्रि से पहले कुट्टू के आटे पर सख्ती, अब सिर्फ सीलबंद पैकेट ही बिकेंगे, एक्सपायरी डेट अनिवार्य

इस बजट के माध्यम से 165000 लोग इससे लाभान्वित होंगे। दूसरे विश्व युद्ध में सेना के शहीद परिवारों की वीरांगनाओं, शहीद परिवारों की का मानदेय 8000 से बढ़ाकर 10000 कर दिया है, सीडीएस, एनडी, पीसीएस जैसे एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए 50000 तैयारी के लिए दिए जाए जा रहे हैं। कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों या अन्य कारणों से जिनको सामना करना पड़ रहा है उन्हें वात्सल्य योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है और उनके भरण-पोषण के लिए हर महा 3000 दिए जा रहे हैं। महालक्ष्मी योजना के तहत 50,000 लोग लाभान्वित होंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440