अपराध नियंत्रण की कवायदः अब रात्रि में नहीं दौड़ेंगे ऑटो, तय होंगे नियम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर में बढ़ती आपराधिक घटनराओं को देखते हुए पुलिस ने बड़ा निर्णय लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा टैम्पों संचालन के लिए जोर रात्रि पास जारी किए गए थे, उन्हें निरस्त कर दिया गया है। ऐसे में अब रात के समय टैम्पो संचालन नहीं हो सकेगा। पुलिस द्वारा नए सिरे से पास जारी किए जाएंगे, उसके बाद ही टैम्पुओं का रात में संचालन किया जाएगा। हालांकि इसकी शर्तें और नियम भी काफी कड़े कर दिए गए हैं।

सीओ शांतनु पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि रात के समय बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पूर्व में जहो रात्रि पास जारी किए गए थे, उन्हें निरस्त किया गया है। अब नए सिरे से पास जारी होंगे। 25 टैम्पो चालकों को पास दिए जाएंगे और उन्हें रूट संचालन संबंधी जानकारी भी देनी होगी। इतना ही नहीं टैम्पो में पीछे लिखे जाने वाले नंबर भी बड़े अक्षरों में लिखे जाएंगे। ताकि रात के समय होने वाली किसी भी घटना के समय सीसीटीवी फुटेज में इनके नंबर साफ दिखाई दें। बता दें कि शहर में रात के समय टैम्पो चालकों द्वारा अभद्रता करने के साथ ही अन्य घटनाओं को अंजाम देने की शिकायतें मिलती रही हैं।

इतना ही नहीं टैम्पो संचालन की आड़ में अराजक तत्व भी रात के समय अपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। ऐसे में अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। रात में चलने वाले टैम्पो चालकों को अपने रूट की जानकारी भी पुलिस को देनी होगी। अगर कोई भी टैम्पो चालक बताए गए निर्धारित रूट से अगल रूट पर दिखाई दिया या पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीओ शांतनु पाराशर ने बताया कि टैम्पो चालकों की रूट संचालन से पहले परेड भी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि रात के समय होने वाली आपराधिक घटनाओं को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पेपर लीक पर सीएम धामी बोले- 'छात्रों की आड़ में हो रही राजनीति, फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले का किया स्वागत
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440