
समाचार सच, हल्द्वानी। इंटरनेट लोगों के जीवन में कितना बड़ा बदलाव लेकर आया है, उतना ही खतरा बढ़ा दिया है। इंटरनेट के जरिए साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना उनके बैंक खातों को साफ कर रहे हैं। इसलिए इंटरनेट के इस युग में लोगों को ज्यादा सावधान रहने की ज़रुरत है। जिला पुलिस भी समय-समय पर लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरुक करती है। इसी के तहत उत्तराखण्ड पुलिस की साईबर सैल के पुलिस उपाधीक्षक नितिन लोहानी एवं अन्य अधिकारियों ने आज मंगलवार को समूह केन्द्र, काठगोदाम में पदस्थ व निवासरत कार्मिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को जागरूक किया।
उक्त कार्य कार्यक्रम के दौरान साईबर अपराधों के विविध प्रकार व उनकी बदलती हुई शैली तथा उससे बचने के उपायों की जानकारी दी गई। उपरोक्त सम्बन्ध में उत्तराखण्ड पुलिस की साईबर शाखा के तकनीकी स्टाफ द्वारा यह भी जानकारी ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल, काठगोदाम में पदस्य कार्मिकों व उनके परिवारों से साझा की गई कि किस प्रकार उनके द्वारा प्रयुक्त नई-नई तकनीकी वाले मोबाईल फोन व उनमें प्रयुक्त होने वाले विविध SOCIAL MEDIA PLATFORM तथा APPLICATION उनकी रोजमर्रा की जिन्दगी के लिए किस प्रकार हानिकारक हैं और इनके प्रयोग के दौरान उन्हें किस प्रकार की सावधानी और सजगता बरतने की आवश्यकता है।
उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान ग्रुप केन्द्र, के.रि. पु. बल, काठगोदाम के कार्मिकों व परिवारो द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की साईबर शाखा के स्टाफ से विविध साईबर अपराधों जैसे “OTP FRAUD”, “OLX FRAUD”, “NIGERIAN FRAUD”, “SEXTORTION”, “CYBER BULLYING”, “ID CLONE” और विविध PAYMENT GATEWAY के संबंध में पूर्ण रूचि दिखाते हुए परस्पर वार्तालाप किया जो कि उपस्थित सभी कार्मिको व परिवारों के लिऐ फलदायी रहा।
इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक सतीश कुमार लिण्डा, उप कमाण्डेंट डी.बी. यादव, उप कमाण्डेंट (मंत्रा) एम. राममूति, सहा0 कमाण्डेंट तिलक राज एवं दिलवर सिंह सहित केरिपु बल क जवाना व उनके परिजन मौजूद रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



