संस्कारी पुत्र ही कुल का करता है उद्धार: पं0 बसन्त बल्लभ त्रिपाठी

खबर शेयर करें

गायत्री कालोनी मल्ली बमौरी में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत नवाह ज्ञान यज्ञ में कथा सुनने को जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

समाचार सच, हल्द्वानी। शंकर दत्त पाण्डे द्वारा आयोजित यहां गायत्री कालोनी मल्ली बमौरी में चल रहे श्रीमद् देवी भागवत नवाह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन कथा वाचक श्रद्धेय पूज्य पंडित बसन्त बल्लभ त्रिपाठी जी महाराज ने अपने दिव्य प्रवचन में जन्मेजय महाराज के सर्प यज्ञ से अयोध्या राज के विभिन्न प्रसंग पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संतान के संस्कारों के बारे में बताया। महाराज जी ने कहा कि संस्कारी पुत्र ही कुल का उद्धार करता है।

यह भी पढ़ें -   शिक्षा निदेशालय विवाद से उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षाओं पर संकट, शिक्षकों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

महाराज जी ने प्रवचन करते हुए बताया कि पिता की मौत का बदला लेने के लिए राजा परीक्षित के पुत्र राजा जनमेजय ने सर्पों के समूल नाश के लिए सर्प मेध यज्ञ कराया।

इस दौरान संगीतमय कथा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस धार्मिक आयोजन में दूर-दराज से श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना के लिए महायज्ञ में पहुंचे और कथा सुनने के लिए भी शाम के समय भीड़ जुटी। इस दौरान पं0 ललित किशोर पाण्डे, सुरेश पाण्डे, राजेन्द्र पाण्डे, ममता पाण्डे, नवीन चन्द्र पाण्डे, जगदीश चन्द्र पाण्डे, जीवन पाठक, पदमा दत्त पाण्डे सहित अनेक विद्धान पंडितों ने इस धार्मिक आयोजन में योगदान दिया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440