राजस्थान से साइबर ठगी का फरार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नैनीताल पुलिस को अहम सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे साइबर ठगी के एक वारंटी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता (कोतवाली हल्द्वानी) और प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा (लालकुआं) के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें -   7 अपै्रल २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को थाना कामा, जिला डीग (राजस्थान) से साइबर फ्रॉड के आरोपी वारंटी को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर पुलिस से बच रहा था।

यह भी पढ़ें -   सही पोस्चर अपनाना केवल एक आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की नींव: डॉ. अंकिता चन्दना

इमरान पुत्र रईस, निवासी गदरवास, थाना खोह, जिला डीग (राजस्थान) को आईपीसी और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत गिरफ्तार किया गया है। उपनिरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल संतोष बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक प्रेम नेगी (कोतवाली हल्द्वानी) तथा कांस्टेबल आनंद पुरी (कोतवाली लालकुआं) शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440