आदमखोर वन्यजीव का खतरा: नैनीताल के कई इलाकों में स्कूल व आंगनबाड़ी सोमवार तक बंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल डेस्क। नैनीताल जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के बीच जिला प्रशासन ने बड़ा एहतियाती कदम उठाया है। भीमताल विकासखंड के ज्योली, भदयूनी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आदमखोर वन्यजीव की सक्रियता की सूचना मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल के अनुसार, इन क्षेत्रों के बच्चों को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचने के लिए जंगल और सुनसान रास्तों से गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा को गंभीर खतरा बना हुआ है। इसी को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अस्थायी रूप से शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई है।

प्रशासन के आदेशानुसार, 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) और 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को भीमताल क्षेत्र के प्रभावित गांवों में संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के युवाओं के सपनों को नई उड़ान! 11 हजार छात्रों को मुफ्त कोचिंग, सीएम धामी ने शुरू की खास योजना

यह आदेश छात्रों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य कर्मचारियों पर लागू होगा। हालांकि, जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूर्ववत निभाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का बड़ा धरना! राहुल गांधी के बयान पर जमकर बरसे भाजपा नेता

जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अवधि में किसी भी बच्चे को स्कूल या आंगनबाड़ी केंद्र न बुलाया जाए। साथ ही वन विभाग, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग से हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं और किसी भी तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440