रुद्रप्रयाग का जवान अरविंद सिंह पंचतत्व में विलीन, पार्थिव शरीर जैसे ही घर पहुंचा तो स्वाड़ा गांव का माहौल हुआ गमगीन

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रप्रयाग/देहरादून। रुद्रप्रयाग के बड़मा पट्टी के स्वाड़ा निवासी जवान अरविंद सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। आज सैन्य सम्मान के साथ जवान अरविंद सिंह को मंदाकिनी नदी के तट पर अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान श्रद्धांजलि देने और उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की काफी भीड़ मौजूद रही।

आपको बता दें कि रुद्रप्रयाग जिले के बड़मा पट्टी के स्वाड़ा (डंगवालगांव) के 39 वर्षीय अरविंद रावत 17 गढ़वाल राइफल्स में जम्मू के उधमपुर में तैनात थे। वे साल 2002 में सेना में भर्ती हुए थे। बीती 8 जून को ड्यूटी के दौरान अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। जिसके बाद उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान जवान अरविंद सिंह ने दम तोड़ दिया। स्वाडा गांव में उनके 80 वर्षीय पिता कुंवर सिंह रावत और मां रहती हैं।

यह भी पढ़ें -   ईश्वर तर्क से नहीं, सद्गुरु की कृपा से होता है प्राप्त : डॉ. सर्वेश्वर

भारतीय सेना के वाहन से जवान अरविंद सिंह के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव स्वाड़ा लाया गया। शहीद की यूनिट 17 गढ़वाल से हवलदार कुलदीप सिंह गुसाईं साथ में थे। पुष्प चक्र अर्पित करने के बाद सेना के जवानों ने जवान अरविंद सिंह को अंतिम सलामी दी और तिरंगे को शहीद के भाई हनुमंत सिंह और राजमोहन सिंह को सौंपा। तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जैसे ही घर पहुंचा तो स्वाड़ा गांव का माहौल गमगीन हो गया। बूढ़ी आंखें नियति के खेल से स्तब्ध थीं। शहीद की पत्नी राखी रावत और 8 वर्षीय बेटी आरोही पिता की देह से लिपट गए। स्वाड़ा गांव के पांडव चौक में शहीद के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जिसके बाद परिजन जवान के देह को अरविंद सिंह अमर रहे और भारत माता की जय के नारों के साथ पैतृक घाट पर ले गए। जहां रुद्रप्रयाग सैनिक कल्याण अधिकारी, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, बीजेपी जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, जखोली एसडीएम चरणराम और सेना की ओर से कैप्टन अभिषेक सिंह ने पुष्प चक्र के जरिए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

यह भी पढ़ें -   डीपीएस हल्द्वानी में ‘स्प्रिंग कार्निवल 4.0’ ने बिखेरा रंग-बिरंगा उत्साह, बच्चों व अभिभावकों ने लिया भरपूर आनंद

Daughter and wife wept hugging Rudraprayag’s jawan Arvind Singh’s dead body merged in Panchatatva

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440